[Edited By: Robin Raj]
पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): अगमकुआं स्थित RMRI हॉस्पिटल के कैंपस में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंसाधन संस्था, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटन कर मुक्त दवा वितरण करती हुईं । पार्षद श्रीमती स्मिता रानी व क्षेत्रीय अनुसंसाधन के डायरेक्टर डॉ0 के.के सिंह थे।
इस क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसन्धान संस्थान की ओर से निशुल्क आयुर्वेद औषध तथा आहार विहार दिशा निर्देशिका का वितरण अभियान शुभ आरम्भ किया गया. आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद् द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसन्धान संस्थान , द्वारा पटना में आज निशुल्क आयुर्वेद औषध तथा आहार विहार दिशा निर्देशिका का वितरण अभियान का शुभ आरम्भ सहायक निदेशक डॉ के.के.सिंह , मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद पटना, श्रीमति स्मिता रानी व् प्रोफेसर (डॉ.) जे.के. सिंह, एवं डॉ. दीनबंधु कन्नौजिया, सहायक प्रोफेसर आयुर्वेदिक कॉलेज पटना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. यह अभियान ३० अगस्त से ०५ सितम्बर तक चलाया जायगा. इसके तहत कोविड -19 निरोधी औषधि संशमनीवटी , अश्वगंधा चूर्ण , मास्क एवं आहार विहार सम्बन्धी निर्देशिका का वितरण आम जनता विशेष कर वृद्ध लोगो को किया गया. उद्घाटन समारोह का शुभ आरम्भ धन्वन्तरी भगवन की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण से किया गया. इसके पश्चात अनुसन्धान अधिकारी डॉ विमल तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के अनुक्रम में डॉ जे.के. सिंह ,प्रोफेसर आयुर्वेदिक कॉलेज पटना ने आज़ादी का महत्व बताते हुए कोविड -19 से बचाव एवं औषध, आहार तथा जीवन शैली पर विस्तृत जानकारी दी. डॉ० दीनबंधु कन्नौजिया ,सहायक प्रोफेसर आयुर्वेदिक कॉलेज पटना ने कोविड -19 महामारी से बचने के लिए विभिन्न उपायों का वर्णन किया.
संस्थान प्रभारी ने बताया कि आयुर्वेदिक संशमनीवटी (गिलोय घन वटी ) तथा अश्वगंधा चूर्ण का उपयोग करने तथा आहार विहार दिशा सम्बन्धी पालन एवं योग प्राणायाम करने से कोविड -19 महामारी से बचा जा सकता है. इसके पश्चात वार्ड पार्षद पटना श्री मति स्मिता रानी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव (७५ वें वर्ष )पर चलाये जा रहे इस अभियान की सराहना की तथा लोग इसका अधिक से अधिक लाभ ले सके इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया एवं उपस्थित वृद्ध लोगो को आयुर्वेदिक औषधि औषधि संशमनीवटी, अश्वगंधा चूर्ण , मास्क एवं आहार विहार सम्बन्धी निर्देशिका का वितरण किया. अंत में डॉ कुलदीप अनुसन्धान अधिकारी (नोडल ऑफिसर ) ने सभी का धन्यवाद किया. इस अवसर पर डॉ दीपिका तिवारी, डॉ रितिका मिश्रा एवं श्री कैलाश आदि उपथित रहे. इस अभियान के तहत (दस हजार )लोगो तक पहुचने का लक्ष्य रखा गया है।
