बिहार

अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन

शेखपुरा, उमेश कुमार : मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी की उपस्थिति में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को शहर के अभ्यास मध्य विद्यालय ,शेखपुरा में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

दीक्षांत समारोह का विधिवत् उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ तनवीर आलम, डायट शेखपुरा के प्राचार्य सुशांत सौरव और विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सरगम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस समारोह में शिक्षा विभाग से रश्मिकांत और सूरज कुमार ,स्काउट गाइड से मनीष कुमार एवं पूर्व प्रधानाध्यापक सूरज कुमार भी शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत में विद्यालय के बच्चियों के द्वारा स्वागत गान पेश किया गया ।उसके बाद अतिथियों को चंदन विलोपन एवं गुलाब के फूल तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दीक्षांत समारोह में प्रारंभिक शिक्षा समाप्त करने वाले 176 छात्र-छात्राओं को भी चंदन विलोपन एवं गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को एक फाइल में विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र ,प्रगति पत्रक ,प्रधानाध्यापक संदेश, शपथ पत्र, एक कलम और चॉकलेट अतिथियों के द्वारा दिया गया । अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा के द्वारा प्रारंभिक शिक्षा समाप्त करने वाले बच्चों को एक अच्छा नागरिक एवं सफल व्यक्ति बनने के लिए शपथ दिलाया गया।

Advertisements
Ad 1

अनुमंडल पदाधिकारी ,शेखपुरा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा के द्वारा प्रारंभिक शिक्षा समाप्त करने वाले बच्चों तथा पूरे विद्यालय परिवार के लिए शुभकामना संदेश के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा के द्वारा विद्यालय के विकास बच्चों के आगे की पढ़ाई हेतु बहुत सारी बातों की जानकारी दी गई जिसमें सबसे खास जानकारी यह दी गई की आगामी एक माह में विद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए कम से कम पांच शिक्षकों की बहाली की जाएगी। अंत में प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की गई ।मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री शिव बालक पांडे एवं श्रीमती अनुभा कुमारी के द्वारा किया गया । समारोह के बीच में प्रारंभिक शिक्षा समाप्त कर रहे दो छात्रों के द्वारा भी मंच से अपना अनुभव शेयर किया गया। दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन में रेनू कुमारी,सरिता कुमारी,राजश्री,आफताब आलम,प्रमिला कुमारी ,रश्मि कुमारी आरती कुमारी डिंपल कुमारी प्रीति कुमारी आशीष कुमारी, अशंक आलोक एवं छोटू कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: