बिहार

पूर्व मुखिया का भाई अचानक गायब परिजन परेशान

फुलवारी शरीफ. (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के संपतचक के मनोहरपुर कछुआरा के पूर्व मुखिया मनोज कुमार यादव का 40 वर्षीय छोटा भाई आनंद कुमार पिछले तीन दिनों से अचानक कहीं लापता हो गया है जिससे परिवार के लोग परेशान है परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आनंद कुमार अचानक कहां चला गया. मनोहरपुर कछुहारा निवासी कृष्णानंद प्रसाद के बेटे और पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई आनंद कुमार भूतनाथ रोड में बने मकान में रहता था.

27 नवंबर को वह घर से निकाला उसके बाद वह ना तो भूतनाथ रोड मकान मैं पहुंचा नॉ संपतचक मनोहरपुर कछुआरा वाले मकान पर ही आया.इस बारे में स्थानीय थाना को आनंद कुमार के अचानक लापता हो जाने की सूचना दे दी गई है. पूर्व मुखिया ने बताया कि उनके छोटा भाई का फैक्ट्री बंद हो गया है,अब वह फिलहाल गोदाम के किराया से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे.

Related posts

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

गोलीकांड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़का आक्रोश, घायल आसिफ को लेकर थाने पहुंचे परिजन

गांव की मिट्टी से डीआईजी तक का सफर, 26 वर्षों की देशसेवा ने रविन्द्र कुमार यादव को दिलाई नई पहचान