बिहार

रोटरी चाणक्या की ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): कुरथौल के फुलझड़ी गार्डन स्थित संस्कार शाला में रोटरी चाणक्या की ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।‌ इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरथौल,मध्य विद्यालय सिपारा, परसा बाजार, दरियापुर,यादव चक एवं कई अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले 100 बच्चों ने एवं अभिभावकों ने भाग लिया.

कार्यक्रम में रोटेरियन डॉ नम्रता आनंद द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी बातें बताई गई। कोरोनावायरस से कैसे हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, इस संबंध में भी बातें कही गई। साथ ही योगा और प्राणायाम के द्वारा कैसे हम लोग अपने जीवन को संयमित रखकर अपने बहुमूल्य जीवन को बचा सकते हैं यह भी बताया गया। मौके पर रोटेरियन समाजसेवी, शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद एवं समाजसेवी चुन्नू सिंह कुरथौल के पूर्व मुखिया हंस कुमार हंस द्वारा बच्चों को मास्क और सैनिटाइजर दिया गया। नम्रता ने कहा कि रोटरी एक  नई थीम पर काम कर रही है। जिसको रोटेरियन नम्रता आनंद ने बच्चों को समझाया, कि अगर हम अपने खाने पीने में प्रतिदिन एक चम्मच तेल, एक चम्मच चीनी, और एक चम्मच नमक की मात्रा कम कर दें तो हम सब पूर्णता स्वस्थ रह सकते हैं ।  कार्यक्रम की संयोजिका रोटरी चाणक्या के अध्यक्ष आशीष बंका एवं रोटरी चाणक्या के सचिव संदीप चौधरी, रोटेरियन सोनल जैन ने बच्चों को  शुभकामनाएं दी।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद