बिहार

बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की वरीय पुलिस अधीक्षक से की मांग

[Edited By: Robin Raj]

पटना/पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मंगलवार को धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी योगेश ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा के यहां एक ज्ञापन सौंपकर पटना सिटी अनुमंडल में लगातार बढ़ रहे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई की मांग की है. इस मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंजू सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, दिलीप यादव, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे.

बतातें चले कि इनदिनों अपराध का ग्राफ बढ़ चुका है, आये दिन लूट, हत्या जैसे कई आपराधिक घटना को अपराधी अंजाम दे रहे है, जिसपर पुलिस अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है, हालांकि पुलिस द्वारा गश्ती की जाती है लेकिन फिर भी अपराधियों का कहर देखने को मिल रहा है जिसको लेकर स्थानीय लोग भी पुलिस-प्रशासन से मांग कर रहे है की इस तरह के घटना पर जल्द से जल्द लगाम लगाया जाए।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: