बिहार

शेखपुरा डीएम की तकनीकी विभागों के साथ समीक्षा बैठक;काम में देरी पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंचायत सरकार भवन जल्द बनाने का निर्देश

शेखपुरा,  उमेश कुमार :  जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश

डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन और मरम्मती कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। काम पूरा होते ही संबंधित विभाग को तुरंत हस्तगत कराया जाए ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि कोई समस्या आए तो संबंधित अफसरों से समन्वय कर काम पूरा करें।

पंचायत सरकार भवन में देरी पर नाराजगी

डीएम ने कार्यपालक अभियंता योजना को पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य जल्द कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जो संवेदक काम में देरी कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ये विभाग रहे मौजूद

बैठक में पथ प्रमंडल, सिंचाई प्रमंडल, लघु जल संसाधन विभाग, भवन प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, BSEIDC और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और जनता को समय पर सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करें।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: