बिहार

दानापुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 39 में भीषण जलजमाव, बीमारियों का खतरा बढ़ा

IMG 20210628 WA0080 1

दानापुर(अजित यादव): दानापुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 39 के अधिकांश इलाके इन दिनों भीषण जलजमाव की चपेट में है , इलाके के आरपीएस लॉ कॉलेज,काली मन्दिर रोड,एलआईसी कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि क्षेत्रों में भीषण जलजमाव है जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के अधिकांश कॉलनियों में नाली की समुचित व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है जिसकी वजह से नाली व वर्षा आदि का पानी खुले भूभाग में जमा है जलजमाव भविष्य में जानलेवा बनता जा रहा है संबंधित अधिकारियों ने इस ओर अब तक ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस बाबत पूछने पर क्षेत्र (वार्ड नं० 39) के पार्षद रेणु राकेश के पार्षद प्रतिनिधि राकेश गोप ने बताया कि इस सभी समस्याओं के लिए वर्तमान सरकार दोषी है। पार्षदों की समिति संसाधन दिए गए हैं जो क्षेत्र के विकास के लिए और पर्याप्त है क्षेत्र में जल निकासी एक बड़ी समस्या है जिस पर आज तक सरकार ने कभी गंभीरता नहीं दिखाया है । यहां तक कि इस क्षेत्र में सात निश्चय का एक भी कार्य नहीं हुआ है       राकेश गोप ने बताया कि वे रात दिन जन समस्याओं के लिए तत्पर है ।  जो भी सम्प हाउस लगाया गया है उससे पानी निकल जा रहा है इसके बावजूद क्षेत्र के निचले भूभागों में काफी जलजमाव है जो सरकार के प्रयास से ही संभव है अन्यथा तालाब बन चुके क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों का भी खतरा हो सकता है उन्होंने सरकार से इस गंभीर समस्या के निदान की मांग की है ।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!