बिहार

फुलवारी शरीफ के खानकाह मोड़ के पास वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाने की मांग

फुलवारी शरीफ, अजित .फुलवारी शरीफ के खानकाह मोड़ के पास वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाने की मांग कि गई है. इस संबंध में फुलवारी शरीफ के सीपीआई (एमएल )के विधायक गोपाल रविदास ने विधानसभा में सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है. संबंध में विभागीय मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया है कि इस तरह की प्रतिमा चौक चौराहे पर लगाने के लिए जिला अधिकारी के स्तर से जांच कर कर रिपोर्ट मंगाई जाती है.

विधायक गोपाल रविदास ने बताया कि भारतीय सेना के सिपाही अब्दुल हामिद 10 सितंबर 1965 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए थे, उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया.अन्य स्वतंत्रा सेनानी की तरह परमवीर अब्दुल हामिद का भी मूर्ति खानकाहे मुजिबिया मोड़ फुलवारीशरीफ में लगाने का राज्य सरकार से मांग किया है.

Related posts

चार साल बाद भी अधूरी सड़क, विभागीय कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन!

फुलकाहा में बंद घर का ताला तोड़ सात लाख के जेवरात और नकदी की चोरी

खाकी की जिम्मेदारी से सुरों की साधना तक, पूर्व DGP आलोक राज की आवाज में T-Series ने रिलीज किया ‘जोतावाली शेरावाली मां’