बिहार

कोरोना टीकाकरण महाअभियान को लेकर आज बड़ी संख्या में दिया गया लोगों को कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): कोरोना टीकाकरण महाअभियान को लेकर आज मंगलवार को अररिया जिले के सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना का टीका दिया गया।इस टीकाकरण को लेकर जिले में एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।इसे लेकर विभिन्न प्रखंडों सहित नरपतगंज प्रखंड में भी टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मी सुबह से ही सक्रिय दिखे. इसी कड़ी में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नबाबगंज पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय नबाबगंज में बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना का टीका लिया,जिसमें प्रथम एवं द्वितीय खुराक लेने वाले लोग शामिल थे।बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी टीका लगवाया।शाम तक करीब 260 लोगों को टीका लगाया गया। इस टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मी भी काफी सक्रिय दिखे. स्वास्थ्य कर्मियों में एनएम शकुंतला रानी, स्वास्थ्य कर्मी एजाज अहमद,आशा मुन्नी देवी, फुलो दास, प्रीतम देवी, सेविका चंदा देवी, पूनम देवी, जीविका दीदी कृतिका कुमारी आदि शामिल थे, तो वहीं विद्यालय परिवार से विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालेश्वर दास, शिक्षक अनवर हुसैन,कोर्डिनेटर रितेश कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: