बिहार

डॉ० मनोज सिन्हा को पटना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक बनने पर दी बधाई

पटना(न्यूज क्राइम 24): टीपीएस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ कॉउन्सिल मेंबर व पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र के छात्र चंदन कुमार चंचल ने पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा को पटना विश्वविद्यालय के नव नियुक्त परीक्षा नियंत्रक बनने पर एवं नव वर्ष 2023 की बधाई व शुभकामनाएँ लड्डू खिलाकर दिया एवं बिहार प्रदेश छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव चंदन कुमार चंचल ने बधाई देते हुए परीक्षा नियंत्रक से प्री-प्रीएचडी टेस्ट जल्द कराने की माँग किया।

जिस पर परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने आश्वाशन देते हुए कहा कि बहुत जल्द प्री-पीएचडी टेस्ट की सूचना जारी कर दिया जायेगा। चंचल ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि आने वाले समय में आपके नेतृत्व में पटना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमित होंने की उम्मीद है एवं प्रशासनिक क्षमता का लाभ विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा