बिहार

कल बिहार बंद का आह्वान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से 12 जनवरी, 2025 को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को छात्र हित में माननीय सांसद चंद्रशेखर रावण जी की पार्टी, माननीय सांसद ओवैसी साहब की पार्टी, और माननीय सांसद हनुमान बेनीवाल जी का समर्थन मिला है।

इसके बाद आज हमने पटना के होटल मौर्या में संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि यह सिर्फ बीपीएससी का मुद्दा नहीं है, बल्कि देशभर की परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक के खिलाफ हमारी लड़ाई है। आज बीपीएससी, कल सिपाही भर्ती, परसों क्लर्क परीक्षा, और मेडिकल परीक्षाएँ—हर जगह माफिया का राज है। हाल ही में जदयू विधायक के भतीजे के कमरे से मिले जले हुए एडमिट कार्ड ने यह साफ कर दिया है कि इन घोटालों के तार बड़े नेताओं और अधिकारियों से जुड़े हुए हैं।

बिना सरकारी मिलीभगत के पेपर लीक संभव नहीं है। यह हमारे बच्चों के भविष्य को खत्म करने की साजिश है। इस लड़ाई में हम इसे सदन में भी प्रमुख मुद्दा बनाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। बिहार बंद में आपका सहयोग और समर्थन इस लड़ाई को और मजबूत बनाएगा। आइए, एकजुट होकर भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाएँ।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका