बिहार

भाकपा का बिहार राज्य सम्मेलन : डा. सत्यजीत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 12.7.2025 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25वें बिहार राज्य सम्मेलन के स्वागत समिति के कार्यालय का उद्घाटन आज जनशक्ति प्रेस भवन में पटना के प्रख्यात डॉक्टर व का. चिंताहरण मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डा. सत्यजीत सिंह ने किया।ज्ञात होगी भाकपा का 25वां बिहार राज्य सम्मेलन पहली बार पटना में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसके स्वागत समिति का गठन हो चुका है। विभिन्न कमिटियां बनाई गई हैं। जिसकी तैयारी हर प्रखंड में चल रही है। उसी 25वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता हेतु स्वागत समिति के कार्यालय का उद्घाटन आज जनशक्ति प्रेस भवन में किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन करते हुए बिहार के प्रख्यात चिकित्सक एवं का. चिंताहरण मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डा. सत्यजीत सिंह ने कहा कि सिद्धांतविहीन राजनीति के वर्तमान दौर में कम्युनिस्ट पार्टी का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पटना में पूरे बिहार का सम्मेलन हम सबके लिए गौरव की बात है और पटनावासीयों के लिए प्रतिष्ठा की बात है। जिसे हम सबको मिल सफल बनाना है। मौके पर मौजूद पार्टी के राज सचिव मंडल सदस्य जब्बार आलम ने कहा कि यह आयोजन पटना जिला के हर एक मजदूर, किसान, व्यवसाई, छात्र नौजवानों माताओं बहनों सबके लिए एक अवसर लेकर आया है कि पटना की संघर्षकारी,ऐतिहासिक धरती को फिर से संघर्ष के रूप में कैसे स्थापित किया जाए।स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर कार्यानंद पासवान ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्षों की संघर्ष , त्याग और कुर्बानी यहां की मिट्टी में है इसलिए 25वां बिहार राज्य सम्मेलन शानदार सफल होगा।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य जानकी पासवान, रामचंद्र महतो, स्वागत समिति के महासचिव विश्वजीत कुमार, स्वागत समिति के उपाध्यक्ष गजनफर नवाब, स्वागत समिति के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, एटक के राज्य महासचिव अजय कुमार, पटना जिला किसान सभा के अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, किसान सभा के सचिव राजकुमार, स्वागत समजनशक्ति के साथी सिद्धेश्वर सिंह, विकास कुमार, सुनील कुमार आदि साथी मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: