बिहार

69वीं राष्ट्रीय कराटे विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 69वीं राष्ट्रीय कराटे विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 (अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन पुलिस सब हेड क्वार्टर, बारामती, पुणे (महाराष्ट्र) में दिनांक 27 से 29 जनवरी 2026 तक किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार की ओर से CISCE टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संत जोसेफ कंवेंट हाई स्कूल, जेठूली की छात्रा अंजिका ओजस्वी ने अंडर-19 बालिका वर्ग के –36 किग्रा भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं डॉन बोस्को अकैडमी, दीघा के छात्र रयान मुखर्जी ने बालक अंडर-19 वर्ग के +82 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर बिहार को गौरवान्वित किया।

Advertisements
Ad 1

बताया गया कि दोनों खिलाड़ी भवन बाजार समिति रोड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डॉन बोस्को अकैडमी के पी.टी. टीचर एवं बालिका कोच कुंदन कुमार ने अहम भूमिका निभाई। इस संबंध में जानकारी राम सिंह यादव, बिहार हेड कोच सह संत जोसेफ कंवेंट हाई स्कूल, जेठूली के कराटे प्रशिक्षक द्वारा दी गई। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: