बिहार

‘Operation Clean’ के तहत बड़ी सफलता : मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु राजकीय रेल पुलिस (GRP) एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 के पश्चिमी छोर, नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के समीप तीन-चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया, जो पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस बल द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मो० अजमेरुल, उम्र: 19 वर्ष, पिता: मो० अनवारुल, निवासी: चकारम, इनकम टैक्स गली नं0-20, थाना: कोतवाली, जिला: पटना, अतुल कुमार सिंह, उम्र: 18 वर्ष, पिता: अमित कुमार सिंह, निवासी: धनौरा, थाना: अवतारगंज, जिला: सारण, गुलशन कुमार, उम्र: 25 वर्ष, पिता: दिलीप पासवान, निवासी: चैनपुरा मराजपर, बाहरी बेगमपुर, थाना: बाईपास, जिला: पटना, सुरज कुमार उर्फ राजा कुमार, उम्र: 20 वर्ष, पिता: दीपक महतो, निवासी: चितकोहरा, गली नं0-16, थाना: गर्दनीबाग, जिला: पटना के रूप में हुई हैं।

Advertisements
Ad 1

वहीं चारों आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 04 स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये सभी मोबाइल यात्रियों से ट्रेनों में चोरी किए गए थे।

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

error: