बिहार

तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, 21 बच्चों को रेस्क्यू कर बचाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन पर दिनांक 20 मई, 2025 को चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान राजकीय रेल पुलिस (GRP) एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। इस दौरान तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार कर 21 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया।

यह अभियान मोबाइल चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर खड़ी ट्रेन संख्या 22670 पटना-एरनाकुलम एक्सप्रेस के एक सामान्य कोच से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को कुछ बच्चों के साथ देखा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बच्चों को काम के बहाने तिरुप्पुर (तमिलनाडु) की एक कपड़ा फैक्ट्री में ले जा रहे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इन 21 बच्चों को पैसों का लालच देकर मजदूरी के लिए ले जाने की योजना बनाई थी।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: