बिहार

राहगीरों को सत्तू शरबत बांटकर दी राहत

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पटना सिटी शाखा द्वारा सोमवार को स्थानीय मिर्चाई गली के बाहर तपती गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से राहगीरों के बीच सत्तू के शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 1,000 गिलास शरबत नि:शुल्क वितरित किए गए। राहगीरों ने समिति के इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

Advertisements
Ad 1

समिति की अध्यक्ष विनीता डोकानिया की अगुवाई में आयोजित इस सेवा कार्य में सचिव पूजा माखड़िया सहित कई सदस्याएँ सक्रिय रहीं। प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में उर्मिला साह, तारा झुनझुनवाला, मीना मोदी, नीता राठी, सुनीता बूबना, रूपा पोद्दार, नमिता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, ईशा मुरारका, संगीता सुल्तानिया, इंदु अग्रवाल, नीता कमलिया, राजकुमारी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, आरती मुरारका, संगीता झुनझुनवाला, सेजल झुनझुनवाला, पूनम झुनझुनवाला, सुनीता अग्रवाल, काजल सिंघानिया, कांता, नीरू मोदी, मनोरमा सुल्तानिया एवं श्रीमती शाह आदि का सहयोग सराहनीय रहा। समिति का यह मानना है कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए न केवल सहायक सिद्ध होते हैं, बल्कि आपसी सहयोग व संवेदनशीलता को भी प्रोत्साहित करते हैं।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: