बिहार

ऑटो चोरी की घटना, पीड़ित चालक ने रामकृष्णा नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से ऑटो चोरी की एक घटना सामने आई है। पीड़ित ऑटो चालक ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद निवासी ऑटो चालक चंद्र भूषण प्रसाद पटना में किराए के मकान में रहकर ऑटो चलाते हैं।

Advertisements
Ad 1

चंद्र भूषण प्रसाद ने थाना को दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि दिनांक 01 जुलाई 2025 की रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अपना ऑटो घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वे ऑटो के पास गए तो ऑटो उक्त स्थान से गायब था। उन्होंने आसपास के इलाके में ऑटो की तलाश की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन ऑटो का कोई सुराग नहीं मिल सका। ऑटो के साथ ही उसमें रखे जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने तुरंत रामकृष्णा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: