तमिलनाडु(न्यूज़ क्राइम 24, साभार): कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे. अभी तक 11 शव बरामद हो चुके हैं. वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.राजनाथ पहुंचे रावत के घर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे. वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले उन्होंने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ संसद में इस हादसे के बारे जानकारी देंगे.एयरफोर्स चीफ पहुंचे स्पॉट पर एयरफोर्स चीफ वी आर चौधरी ने पालम से कुन्नूर के लिए उड़ान भरी है. वे घटना स्थल पर जाएंगे.

अमित शाह संसद में पहुंच गए हैं।पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई. राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को हादसे के बारे में जानकारी दी है.बताया जा रहा है कि जख्मी लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं. इनके शरीर जले हुए हैं. स्थिति की जानकारी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कैबिनेट मीटिंग के बीच में ही साउथ ब्लॉक रक्षा मंत्रालय चले गए थे. सेना के कॉलेज में मुख्य अतिथि का भाषण समाप्त कर रावत लौट रहे थे. उनका कॉप्टर घने जंगल के बीच फंस गया था.
