बिहार

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

शेखपुरा,  उमेश कुमार : समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सोमवार को जमुई सांसद श्री अरुण भारती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य सरकारी योजनाओं में बैंकों का सहयोग बढ़ाना और वित्तीय सेवाओं को आम जनता तक सुगम बनाना था।

बैठक की शुरुआत ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत पौधा देकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ हुई।

CD Ratio 40% से कम पर सख्त रुख

सांसद अरुण भारती ने जिले में अधिकांश सरकारी बैंकों का साख-जमा अनुपात 40% से कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। लोग बैंकों में पैसा जमा कर रहे हैं, लेकिन विकास और स्वरोजगार के लिए उतना ऋण नहीं मिल रहा। सभी बैंक तुरंत CD Ratio सुधारें। लोन देने में आनाकानी न हो। अगली बैठक में बढ़ा हुआ रेशियो पेश करना होगा।”_

योजनाओं के आवेदनों पर संवेदनशीलता से काम करें

सांसद ने कृषि, उद्योग, स्टार्टअप, डेयरी, मत्स्य, नगर एवं आवास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि संबंधित आवेदनों पर संवेदनशीलता से विचार करें और ऋण प्रक्रिया सरल बनाकर उद्यमियों व आम लोगों को सहयोग दें।

साइबर फ्रॉड के लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैंकिंग में लंबित शिकायतों और साइबर अपराध के मामलों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने सभी बैंक प्रबंधकों को लंबित मामलों का पूरा डेटा प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

बैठक में शेखपुरा और बरबीघा के विधायक, जिला परिषद अध्यक्षा, जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के अधिकारी और सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

इस बैठक को जिले के आर्थिक विकास और बैंकिंग सेवाओं को पारदर्शी व जन-केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: