ताजा खबरेंबिहार

पटना में ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम पर राष्ट्रीय फन रन कल

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पटना में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम पर राष्ट्रीय फन रन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से शुरू होगा, जबकि पंजीकरण सुबह 5:30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। पत्र सूचना कार्यालय, पटना एवं माय भारत द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की पूर्व मंत्री (खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) श्रेयसी सिंह ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल नारी शक्ति को सम्मान देने और महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर स्तर तक पहुंचाने के लिए की जा रही है।

कार्यक्रम का आयोजन माय भारत, पटना द्वारा किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में महिला प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। फन रन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इस अवसर पर कपिल देव राम (राज्य निदेशक, माय भारत, बिहार) एवं लौकिक पारख (उपनिदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, पटना) भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रेयसी सिंह करेंगी तथा इसमें कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी।

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: