क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो लोग गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): चौक थाना क्षेत्र के केशवराय गली मोड़ पर एयरटेल के वितरक विकास जलान के स्टाफ विजय आनंद उर्फ गोल्डी को गोली मार घायल करने के बाद 5 लाख 17 हजार की लूट हुई थी। इस मामले में पटना पुलिस ने जमशेदपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार में विक्की उर्फ शेरू उर्फ काबिल गया जिला के मानपुर का रहने वाला और दूसरा राहुल कुमार खजेकलां थाना क्षेत्र के पानी टंकी का रहने वाला है। पुलिस इन सबों के पास से लूट के 4 लाख 12 हजार बरामद की है। बाकी रुपया खर्च होने की बात गिरफ्तार के द्वारा बताया जा रहा है।

पुलिस ने इन दोनों के पास से तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, उस दिन पहना गया कपड़ा को बरामद करते हुए लूट की घटना का उद्भेदन किया है। घटना वाले दिन मोगलपुरा का रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 2 पिस्टल एक गोली, एक खोखा बरामद हुआ था।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: