ताजा खबरेंबिहार

लालू यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव की शादी, बहन रोहिणी ने किया कन्फर्म

पटना(न्यूज़ क्राइम24): राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में आज या कल उनकी सगाई भी हो सकती है. पूरा लालू परिवार इस समय दिल्ली में है. बताया जा रहा है कि सगाई में सिर्फ 50 खास रिश्तेदार शामिल होंगे. बहन रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी की शादी की पुष्टि की है। वहीं तेजस्वी की होनेवाली दुल्हन का नाम भी सामने आ गया है। बताया जा रहा है लड़की का नाम राजश्री है, और वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहनेवाली है। इसके साथ ही राजद विधायक ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जो कि माना जा रहा है कि तेजस्वी की होनेवाली पत्नी हैं।

लालू यादव के 7 बेटी और 2 बेटे हैं. तेजस्वी यादव (32 साल) सबसे छोटे हैं. हालांकि, तेजस्वी यादव को लालू यादव का राजनीतिक वारिस भी माना जाता है. लालू की गैरमौजूदगी में वे ही पार्टी से जुड़े सभी फैसले लेते रहे हैं. अभी तेजस्वी बिहार में विपक्ष के नेता भी हैं।

Related posts

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

शेखपुरा में प्रभात फेरी से लेकर सम्मान तक, उल्लास के साथ मना 32वाँ स्थापना दिवस

पटना में 32.71 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार!

error: