बिहार

PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, इमरजेंसी छोड़कर सभी काम ठप

पटना(न्यूज़ क्राइम24): बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के जूनियर डॉक्टर बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं. काउंसलिंग और बहाली नहीं होने से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने सभी कामों को छोड़कर अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान है. अब वे सिर्फ इमरजेंसी में सेवा देंगे. ओपीडी और वार्ड में सेवा देने का काम उन्होंने ठप कर दिया है. बुधवार को उन्होंने बैनर पोस्टर लेकर ओपीडी के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक 2021 में नीट पीजी की परीक्षा पास हुए छात्रों की काउंसलिंग कर बहाली नहीं की जाएगी, तब तक पूरे बिहार में जूनियर डॉक्टर अपने काम का बहिष्कार करेंगे पीएमसीएच जूनियर डॉक्टर असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने वाली है. इस स्थिति में देश के सभी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर की जरूरत ज्यादा पड़ेगी. लेकिन अस्पतालों में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है. बीमारी ज्यादा फैलेगी तो ज्यादा से ज्यादा डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी. ऐसे हालात में हम लोग कितना काम करेंगे. इसलिए जूनियर डॉक्टरों को बहाल करने की जरूरत है. हमने जनता की भलाई के लिए स्ट्राइक किया है.

Related posts

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

शेखपुरा में प्रभात फेरी से लेकर सम्मान तक, उल्लास के साथ मना 32वाँ स्थापना दिवस

पटना में 32.71 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार!

error: