बिहार

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने की विभागीय समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन और निवेश प्रोत्साहन पर दिया जोर

पटना, जया कुमारी : उद्योग विभाग की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विभागीय कार्यों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति, औद्योगिक विकास और अन्य गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Advertisements
Ad 1

मंत्री श्रेयसी सिंह ने योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, बेहतर समन्वय और उद्योग अनुकूल माहौल को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

बैठक में निवेशकों के लिए बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: