बिहार

निगम के बाद नगर पंचायत के कूड़े के ठेले पर शव ढोने का एक और वीडियो हुआ वायरल

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

Advertisements
Ad 1

नालंदा: फिर एक बार वायरल वीडियो सामने आ रहा है ताजा मामला सांसद कौशलेंद्र कुमार के गृह प्रखंड इस्लामपुर का है। जहाँ कोरोना संक्रमण से मौत के बाद शव को शमशान घाट ले जाने में नगर परिषद इस्लामपुर के ठेला प्रयोग में लाया गया है। 2 दिन पूर्व ही बिहार शरीफ नगर निगम का ठेला पर कोविड संक्रमित मरीज का शव शमशान ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका मामला अभी थमा भी नहीं है। उसके बाद फिर एक वीडियो नालन्दा से वायरल हो रहा है।नालन्दा जिला प्रशासन लाख दावे कर ले स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ करने का इसके बावजूद लचर व्यवस्था उनकी पोल खोलते दिख रही है। संक्रमण काल में आम लोग इसका शिकार हो रहे हैं। अंतिम संस्कार में भी लोगों को एंबुलेंस मुहैया नहीं हो पा रहा है और उनका शव कूड़े ढोने वाले ठेले से ले जाया जा रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो इस्लामपुर प्रखंड के मलिक सराय मोहल्ले का वार्ड नंबर 2 का मामला है। जो शव कूड़े के ठेले पर ढोया जा रहा है वह शंकर चौधरी का है। ठेले पर पीपीई किट पहने दो लोग शव को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब देखना होगा कि किसके कहने पर कूड़ा ढोने वाले ठेले पर शव को श्मशान घाट पहुंचाया गया आखिर किन परिस्थितियों में यह हालात बनी की एक एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुआ। इधर नालंदा के सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार ने बताया कि शव को ठेले पर ढोने की जांच की जाएगी । जो भी दोषी होगें उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: