बिहार

बिहार : शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम : डीएम शेखर आनंद ने सुनी 32 फरियादें, अब हफ्ते में दो दिन लगेगा जनता दरबार

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कुल 32 मामलों की सुनवाई की गई।

मुख्य मामले: पीएम आवास की दूसरी किस्त, सिंचाई के लिए बिजली पोल-तार, जमीन अतिक्रमण, जमाबंदी रद्द करने, जल जमाव, नाली-गली मरम्मत, परिमार्जन में सुधार, रेलवे जमीन अधिग्रहण का मुआवजा, विवादित भूमि पर निर्माण रोकने, स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली, नीमी ग्राम खेल परिसर में स्टेडियम, चौकीदार की धमकी, सड़क निर्माण का मुआवजा, पुनर्वास, तालाब के पास शौचालय हटाने आदि से जुड़े आवेदन आए।

Advertisements
Ad 1

डीएम शेखर आनंद ने बताया कि अब ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन—हर सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में भी आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि किसी भी फरियादी को भटकना न पड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि फरियादियों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए। संबंधित पदाधिकारी गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करेंगे। कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: