बिहार

अभाविप कार्यकर्ता ने ली कोरोना वैक्सीन कहा- यह सभी के लिए सुरक्षित है

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विशेष कुमार ठाकुर ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए संचालित टीकाकरण अभियान में सम्मिलित होकर पहला डोज लिया. टीका लेने के उपरांत विशेष ने आमजनों से अपील की कि वर्तमान समय में वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने का एकमात्र विकल्प है कि आप कोविड-19 का टीका लें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोगों को आवश्यक रूप से टीका लेना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र वासियों से आह्वान करते हुए कहा इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित टीकाकरण मुहिम में शामिल होकर टीका अवश्य ले। वहीं नरपतगंज पीएससी में18 से 44 बर्ष के लोगों में टीका लगाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: