बिहार

खगौल में सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गये। मृतक की पहचान कोथवां में रहने वाले राकेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मौके से बाइक एवं एक कट्टा बरामद की है। घटना बुधवार की शाम खगौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर मोड़ की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक खगौल रोड स्थित वाटर पार्क में काम करता था। वह बुधवार की शाम एक बाइक पर अपने दो दोस्तो के साथ घर जा रहा था। तभी बाइक का पीछा कर रहे एक बाइक पर तीन नकापोश अपराधियों ने आगे से जाकर बाइक रूकवाया।

सभी में कुछ बातें होने लगी फिर आपस में अपराधी मृतक से उलझ पड़े व कट्टा निकाल गोली मार दी। वहां मौजूद मृतक के साथियों ने एक कार के द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रौशन की मौत की खबर सुन मां सारिका देवी शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी। मृतक की मां ने बताया कि विगत 28 जनवरी 2025 को मेरे पुत्र पर लखनीबिगहा में कुछ अपराधियों ने गोली मारी थी। बांह में गोली लगने से वह जख्मी हो गया था मगर बाल बाल उसकी जान बच गई थी। लेकिन बुधवार को वह वाटर पार्क में काम कर घर लौटा था दिन भर वह आराम किया था। शाम को किसी का फोन आया था।

Advertisements
Ad 1

वह वाटर पार्क से बकाया रूपये मांगने के बात कह चला गया। लेकर देर शाम खबर मिली कि उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने रौशन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सारी वारदात पास मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 3 अज्ञात अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। घटना स्थल से पुलिस ने एक कट्टा बरामद किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: