बिहार

कंगन घाट पर सिख समुदाय द्वारा भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब की ऐतिहासिक धरती पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं। इस पावन अवसर पर कंगन घाट में सिख समुदाय द्वारा भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस विशेष आयोजन में सिख श्रद्धालुओं ने अद्भुत करतब प्रस्तुत किए। घुड़सवारों ने अपने साहस और कौशल से न केवल प्रतियोगिता को रोचक बनाया, बल्कि इसे एक यादगार अनुभव में बदल दिया। वहीं इस आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और स्थानीय लोग कंगन घाट पर पहुंचे। भक्तिमय माहौल और करतबों ने सभी का मन मोह लिया।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

error: