बिहार

नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक बालक की हुई मौत

जमुई(मो० अंजुम आलम): सदर प्रखंड के काकन पंचायत अंतर्गत लखन धनामा गांव में गुरुवार की शाम तालाब में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। जिसे पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की सुबह स्वजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां घटना की सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को स्वजन को सौंप दिया गया। मृतक बालक की पहचान लखन धनामा गांव निवासी रामजी मांझी के 14 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।स्वजन से मिली जानकारी के मुताबिक बालक गुरुवार की शाम नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया था। इस दौरान वह तालाब की गहराई में चला गया जिससे वह डूब गया।काफी देर के बाद जब बालक घर नहीं आया तो स्वजन द्वारा बालक की खोजबीन की जाने लगी। इस दौरान देर शाम को तालाब में युवक का शव पाया गया।जिसके शव को स्वजन व ग्रामीणों द्वारा तालाब से निकाला गया। बालक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है.

कोट

Advertisements
Ad 1

नदी, तालाब में डूबकर मृत्यु होने के बाद आपदा के तहत सहायता राशि देने का प्रावधान है। पोस्टमार्टम के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर बालक के स्वजन को आपदा के तहत 4 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा।

सुजीत कुमार, अंचलाधिकारी जमुई

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: