उत्तरप्रदेशक्राइम

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

बलिया, संजय कुमार तिवारी। उत्तर प्रदेश के बलिया से इस वक्त की सबसे बड़ी और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज में एक बंद कमरे के भीतर दो लाशें मिली।”पूरा मामला सुसाइड की एक सूचना से शुरू हुआ, लेकिन जब पुलिस जांच के लिए घर के भीतर दाखिल हुई, तो वहां एक नहीं बल्कि दो-दो लाशें मिलीं। पहली लाश 28 साल के युवक रवि गुप्ता की थी, जिसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लेकिन चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब घर की तलाशी ली गई।

बीती 17 फरवरी से लापता रेखा किन्नर, जिनकी उम्र करीब 62 साल थी, उनका शव भी उसी रवि गुप्ता के घर से बरामद हुआ है। एक तरफ युवक की खुदकुशी और दूसरी तरफ लापता किन्नर का शव मिलना… ये महज इत्तेफाक है या फिर किसी खौफनाक वारदात की पटकथा? पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।”

Advertisements
Ad 1

“रानीगंज कस्बे में आज उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब विजय गुप्ता के बेटे रवि का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस सुसाइड की जांच करने पहुंची थी, लेकिन घर के भीतर की बदबू ने पुलिस को शक में डाल दिया। तलाशी शुरू हुई तो दो दिन से गायब रेखा किन्नर की लाश भी बरामद हो गई। आखिर रवि के घर में रेखा किन्नर की लाश क्या कर रही थी? क्या रवि ने पहले रेखा की हत्या की और फिर डर के मारे खुदकुशी कर ली? पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की परतें खोलने में जुट गई है।

Related posts

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

error: