बिहार

आयोजित ISCCM सोशल कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज होटल मौर्या, पटना में आयोजित ISCCM सोशल कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने किया।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का तीन से चार गुना विस्तार करने की आवश्यकता है, ताकि आम लोगों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में PPP मॉडल के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से बिहार के लगभग 92 प्रतिशत परिवार जुड़े हैं। उन्होंने डॉक्टरों को समाज के लिए भगवान का स्वरूप बताते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉक्टरों का सम्मान और समाज के स्वास्थ्य निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करना आवश्यक है।

Related posts

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत