समस्तीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में इन दिनों बेखोफ होकर अपराधियों खुलेआम अपराध की घटनाएं को अंजाम दे
जिससे व्यवसाईयों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है, बताया जाता है जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुना गांव के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक महिला पंच के पति किसान सुबोध राय को शुक्रवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी, घटना की सूचना से पहले लोगों ने कहा कि अपराधियो ने दहशत फैलाने के लिए आस पास के जगहों पर ताबड़तोड़ बम भी फोड़ा, ताकि लोगों का ध्यान किसी दूसरी ओर चला जाए, घटना पर ध्यान नही जाए, सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ काफी संख्या में जमा हो गई, लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे, लोगों में कोहराम मच गया, लोगो मे अफरा तफरी का माहौल बन गया, घटना की सूचना मिलते ही जख्मी के परिजन ने जिंदा समझकर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, परिजनों ने कहा अचानक हुई गोली मारकर किसान सुबोध की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश फैला हुआ है
इससे पहले अपराधी यो के गिरोह ने पास के ही जगहों पर बम भी चलाया गया, ग्रामीणों ने कहा अपराधी गोली मारने से पहले लगातार दहशत फैलाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, ताकि लोगो का गोलीबारी की घटना पर किसी का ध्यान न जाये, ग्रामीणों ने कहा मृतक किसान सुबोध का गाँव या आसपास के किसी भी लोगो से कोई पुराना विवाद नहीं था, घटना की सूचना लोगो के देने के बाद सरायरंजन थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, परिजनों से पूछताछ के बाद अपराधियों के खिलाफ छापेमारी करने जुटी है, इस संबंध में समस्तीपुर के सदर 1 सतीश सुमन ने दुरभाष पर बताया की एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या हुई है।किस कारण से हत्या हुई।कोई भी बात की जानकारी नहीं मिली है, अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम के अलावा डीआइय्यू की टीम को भेजा गया है, घटना स्थल से साक्षय इकट्ठा किया जा रहा है, परिजनों से पूछताछ की जा रही है अपराधियों के खिलाफ एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर एक टास्क टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है, मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया गांव में मातम का माहौल बना हुआ है पर जानो और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों के वीर मृतक के घर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं पत्नी सहित अन्य परिवार के लोगों का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है काफी आक्रोश गांव में बना हुआ है, लोगो ने कहा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो, आरोपी के खिलाफ कोर्ट में अभिलंब स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा हो
इसके लिए कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है, घटना को लेकर गांव के गलियारों चौक चौराहा पर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, घटना को लेकर लोगो मे तरह-तरह की चर्चा कई से बना हुआ है, लोगों ने कहा यूपी सरकार की तर्ज पर योगी मॉडल सरकार जैसा बिहार में सम्राट चौधरी की बनी थी, लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि अब अपराधियों की खैर नहीं होगी, अपराध पर नियंत्रण होगा, महिलाएं और बहने बेटीया सुरक्षितों होगी, सड़कों पर जिस तरह लगातार हो रही महिला और बेटियों के साथ घटनाएं के अलावा अपराध की घटनाओं पर काफी नियंत्रण होगा, लेकिन पुलिस चैन की निद्रा में सोई है, सड़क पर पैसा वसूली में लगी है,आखिर कानून के रक्षक लोगों का रक्षा कब करेंगे, इस बात की चिंता व चर्चा का विषय बना हुआ है, कहा कब तक लोग सुरक्षित महसूस करेंगे,इस बात को लेकर सरकार प्रशासन पर भी लोगों का सवाल उठने लगा है, लोगों ने कहा कि समय रहते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सड़को पर उतरकर सरकार व पुलिस के खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा।
