बिहार

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

फूुलवारीशरीफ, अजीत। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पावरग्रिड पटना उपकेंद्र की ओर से शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजीमचक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करायी गयीं. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था. छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पावरग्रिड पटना उपकेंद्र के मानव संसाधन अधिकारी मुकेश राय के अलावा काजल कुमारी, छोटन कुमार एवं अखिलेश कुमार मौजूद रहे. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभायी और पावरग्रिड की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर मानव संसाधन अधिकारी मुकेश राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ईमानदारी और सत्यनिष्ठा व्यक्ति के चरित्र की सबसे बड़ी पहचान है. मजबूत, पारदर्शी और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक में नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का होना जरूरी है. उन्होंने छात्राओं से अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें सदाचार, नैतिक जिम्मेदारी और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार, नैतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

कार्यक्रम के अंत में पावरग्रिड की टीम ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्राओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया. पावरग्रिड पटना उपकेंद्र की ओर से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को छात्राओं में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Related posts

एम्स पटना में स्ट्रोक के त्वरित उपचार के लिए विकसित होंगे 10 बेड, समर्पित स्ट्रोक सेंटर बनाने पर जोर

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत

अपराधियों ने किसान सुबोध राय को गोली मारकर की हत्या!