उत्तरप्रदेश

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

बलिया,  संजय कुमार तिवारी : अरनब तूफान ने ऐसी तबाही मचाई की किसानों की सैकड़ो एकड़ खड़ी धान की फसल पूरी तरफ पानी में गिरकर बर्बाद हो गई है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवा के कारण किसानों की खड़ी धान की फसल पूरी तरह से गिरने के कारण बर्बाद हो गई है वही किसान राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह नाटी धान की फसल है अरनब तूफान की वजह से जो बारिश हो रही है और शाम से तेज हवा चल रही है और किसानों की फसल लगभग 80% तक पक चुकी है और शाम से हवा चलने लगी और बारिश से धान की फसल भारी होने से यह गिर गई है

बारिश से खेतों में पानी लग गई है धान की गिरी हुई बाल है पानी में है जिसके वजह से धान की बाल है पूरी तरह से सड़ जायेगी।यह पूरी फसल नुकसान हो जायेगी अगले साल इसी समय मोंथा तूफान आई थी जिसके कारण किसानों की काफी फसल बर्बाद हुई थी गेहूं के समय भी तूफान आया था और गेहूं की फसल भी नुकसान हुआ था जो तूफान से नुकसान होता है उसकी भरपाई कहा होती है हम लोगों को तो नुकसान के बाद भी कोई मुववजा नही मिला था पिछले साल धान की फसल तूफान से नुकसान हुआ था तो किसी को फसल का मुवावजा तो नही मिला।जब लेखपाल को बुलाया जाता है तो लेखपाल कहता है कि कोई प्रावधान नही है बैंक वाले भी कहते ही कोई प्रावधान नहीं है।

Related posts

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए

मीडिया कम्युनिकेशन डिजिटल क्रांति और लेखक गांव की विशेषताओं पर रखे विचार