बिहार

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेम्पू के साथ युवक गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत धवलपुरा टीओपी में गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के क्रम में एक व्यक्ति को चोरी के टेम्पू के साथ गिरफ्तार किया गया।

चौक थानाप्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई हैं, जो दिदारगंज का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके कब्जे से चोरी का टेम्पू बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एम्स पटना में स्ट्रोक के त्वरित उपचार के लिए विकसित होंगे 10 बेड, समर्पित स्ट्रोक सेंटर बनाने पर जोर

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत