ताजा खबरेंबिहार

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और देखते ही देखते कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने स्थिति को और भड़का दिया। सड़क किनारे लगे बस को निशाना बनाते हुए उसमें आग लगा दी। इसके अलावा कई वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई। आधा दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और खासकर दुपहिया वाहनों को निशाना बनाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं, घटना की कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट किए जाने की सूचना है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।

Related posts

समय पर जांच और सही इलाज से मातृ एनीमिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव

तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाई कोर्ट मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी

पूर्णिया जिले में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

error: