बिहार

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसीएच), पटना के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष स्तनपान (Exclusive Breastfeeding) तथा शिशु एवं बाल आहार संबंधी सही व्यवहार को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर एमबीबीएस 2024 बैच के विद्यार्थियों ने स्तनपान जागरूकता पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए तथा समुदाय को स्तनपान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एनएमसीएच की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा कुमारी रहीं। कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, एमबीबीएस छात्र-छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ, मरीज एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अमिता सिन्हा, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. प्रतिभा प्रकाश, डॉ. वीणा सिन्हा एवं डॉ. शिल्पी गोलवारा ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्तनपान एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया। इसकी सफलता में डॉ. संध्या एवं डॉ. सीमा के समर्पित प्रयास और सक्रिय सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

हेरोइन और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

error: