बिहार

ट्रांसफार्मर खराब : बिजली आपूर्ति बंद, लोगों ने प्रदर्शन कर विभाग पर जताया आक्रोश

अररिया, रंजीत ठाकुर। फेना बेलाही वार्ड संख्या-11 में स्थापित 100 केबी क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से डेढ़ सौ से अधिक घरों में विगत चार दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है जिस कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद भी अब तक खराब विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं किया गया।

बिजली नहीं रहने के कारण बस्ती के मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय विद्युत कर्मी के उदासीनता के कारण चार दिन बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को न तो बदला गया और न ही ठीक किया गया । जिस कारण विद्युत विभाग के प्रति ग्रामीण उपभोक्ताओं में रोष है । वहीं विद्युत विभाग के खिलाफ बुधवार संध्या को खराब ट्रांसफार्मर के पास बथनाहा पंचायत के ग्रामीण इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन करने वालों में मो० सरफराज, मो० तबरेज, मो० मुस्तकीम, मो० मोहरम, मो० सबूल, मो० रूसतम, मो० फिरोज, मो० जाहिर, मो० सद्दाम, मो० शोएब सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: