क्राइमपंजाब

लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्य काबू, सोना, चांदी, कैश व मोबाइल बरामद

होशियारपुर(प्रवीन सोहल): जिला पुलिस की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत दातर दिखाकर लूटपाल करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को काबू कर उनसे सोने व चांदी के गहने, मोबाइल फोन व मोटर साइकिल बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस लाइन में इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी अमनीत कौंडल ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी दुलुवाणा थाना धारीवाल जिला गुरदासपुर व भूपिंदर सिंह उर्फ टिंकू निवासी फज्जुपुर थाना धारीवाल के तौर पर हुई, जिनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एस.एस.पी अमनीत कौंडल ने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस की ओर से ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी से थाना दसूहा में दर्ज 5 मामले ट्रेस किए गए हैं व दोनों तरफ से सोने की चैनियां, दो जोड़े सोने के टापस, एक जोड़ा बालियां, एक जोड़ा छोटी बालियां, एक अंगुठी, एक चांदी के चेन, 2 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, मोटर साइकिल व लोहे की दातर बरामद की गई.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2021 को नवनीत कौर निवासी वार्ड नंबर 1 गोबिंद नगर दारापुर टांडा से दो अज्ञात व्यक्तियों ने चैनी छीनने के साथ – साथ उसके गहने व पर्स में से 2.20 लाख रुपए व मोबाइल फोन छीन लिया था, जिस पर थाना टांडा मेें मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एस.पी( डी) रविंदर पाल सिंह संधू की निगरानी में डी.एस.पी टांडा राज कुमार व इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह की टीम की ओर से पूरी गहराई से तफ्तीश करते हुए 25 अगस्त को गांव डडियाला मोड़ के नजदीक दोनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ के दौरान गहने व बाकी सामान बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गुरदासपुर, धारीवाल, बटाला, काहनूवान, होशियारपुर, अमृतसर आदि स्थानों पर पहले भी लूटपाल के मामले दर्ज हैं।

Related posts

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

नाश्ता दुकान में हुई चोरी मामले में दो चोर गिरफ्तार!

हत्या मामले में तीन पर मामला दर्ज, दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

error: