बिहार

सवारी बस से 16 किलो गांजा जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। एसएसबी 56 वीं वाहिनी पथरदेवा तथा बथनाहा पुलिस ने सोमवार को सुबह बीरपुर से कटिहार जाने वाली हम सफर सवारी बस में गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी कैंप के समीप तलाशी लिया गया जिसमें दो बैग से 16 किलो गांजा जब्त किया गया।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि तलाशी के क्रम में बस में बैठे दो पैसेंजर प्रिंस कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता शम्भू यादव, निवासी टिकारामपुर, पोस्ट- बिहारी मरर टोला, थाना- मुफस्सिल, जिला- मुंगेर राज्य बिहार तथा गुलशन कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता- समबदन यादव, पत्ता टिकारामपुर पोस्ट बिहारी मरर टोला, थाना मुफस्सिल, जिला- मुंगेर पास से दो बैग भरा हुआ था जिसकी तलाशी ली गई तो दोनों बैग में गांजा भरा हुआ मिला । जिसे जब्त कर थाना लाया गया तथा दोनों व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ किया गया । वहीं पुलिस दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की आवश्यक कार्यवाही कर रही है । इस अभियान में उप निरीक्षक सूरत सिंह चौहान पथरदेवा, आरक्षी सिद्धार्थ राय ,आरक्षी अनिल कुमार ,आरक्षी रौशन कुमार झा, आरक्षी राजपाल एवं बथनाहा पुलिस की कमान स्वयं थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू संभाल रहे थे।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

अनुत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में अहम बैठक

राज्य में 1 अप्रैल से किसानों से सरकार खरीदेगी गेहूं

error: