बिहार

पेड़ से टकराकर मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत!

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के विद्यापतिनगर
थाना क्षेत्र के गढ़सिसई चिमनी के समीप शुक्रवार को विद्यापतिनगर- सरायरंजन मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टक्कराकर मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, जांच में जुटी रही। वहीं मृतक की पहचान दरभंगा जिला के मखनानी गांव के श्यामनंदन सिंह के 26 वर्षीय नीतिन आनंद के रूप में की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपने गांव दरभंगा जिला के मखनानी से अपाचे मोटरसाइकिल से अपने मौसी के घर बछबाड़ा थाना के चमथा गांव जा रहा था। मोटरसाइकिल की तेज गति होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टक्कराया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। एसएचओ शिवजी पासवान ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Related posts

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान