पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऊर्जा विभाग को सौर ऊर्जा मिशन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत 10 लाख घरों में सोलर संयंत्र लगाना लक्ष्य है, इस पर युद्धस्तर पर काम हो।
सीएम के 7 बड़े निर्देश:
- कुटीर ज्योति: 10 लाख BPL उपभोक्ताओं के घर सोलर पैनल लगाने का काम तेज करें।
- PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में ज्यादा से ज्यादा घरों को जोड़ें, लोगों को सोलर लगाने के लिए प्रेरित करें।
- किसानों को फायदा: कृषि फीडरों का सोलराइजेशन बढ़ाएं, ताकि खेती में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो।
- जीविका दीदी: ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।
- मेंटेनेंस जरूरी: जहां सोलर पैनल लगे हैं, उनकी देखरेख पक्की करें।
- प्रचार-प्रसार: सोलर के फायदे गांव-गांव बताएं, ताकि लोग खुद आगे आएं।
- हरित ऊर्जा: लक्ष्य – पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटे, बिहार सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भर बने।
125 यूनिट फ्री बिजली जारी रहेगी:
सीएम ने दोहराया कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती रहेगी। साथ ही सोलर लगवाने पर सरकार मदद करेगी ताकि बिजली बिल जीरो हो जाए।
बैठक में कौन-कौन:
ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रधान सचिव दीपक कुमार, ऊर्जा सचिव अजय यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सचिव अजय यादव ने PM सूर्य घर, PM कुसुम और जीविका दीदियों के लिए प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी।
