बिहार

सावन महोत्सव में महिलाओं ने की मौज-मस्ती

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): सावन महीने में हरी साड़ी, हरी चूड़ी, हाथों में मेहंदी और सिर पर टीका लगाये महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ सावन मिलन समारोह मनाया. मिर्चाई गली स्थित श्री नारायानी विवाह भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन पटना सिटी शाखा द्वारा आयोजित ‘सावन महोत्सव’ में महिलाओं ने जमकर मस्ती कि।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन पटना कि मेयर सिता साहू, पार्षद तरुणा रॉय ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं समिति द्वारा उन्हें अंग वस्त्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति ने सभी मीडिया बंधुओं को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

आज के कार्यक्रम में आकर्षक लुक के लिए सीनियर अनु कनोडिया नेहा शराफ को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन सचिव विनीत डोकानिया ने किया जबकि मुख्य अतिथि का स्वागत अध्यक्ष उमा लाडिया ने किया। कार्यक्रम में डांस, हाउजी, खाना खिलाना में सभी महिलाओं ने जमकर लुफ्त उठाया। इस मौके पर उषा पोद्दार, मनोरमा सुल्तानिया, किरण सुल्तानिया, प्रीति ड्रोलिया, इंदु अग्रवाल, अलका झुनझुनवाला, पूजा कानोडिया, सुनीता अग्रवाल, पूजा भाखरिया, सुनीता झुनझुनवाला, कविता पोद्दार, श्वेता ड्रोलिया, रमा भरतिया, काजल सिंघानिया एवं जया सुल्तानिया आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: