अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी लाल देवी ने अपने पति पर मारपीट व दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पीड़िता ने अपने मायके सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के गडेरिया गांव पहुंच कर जानकारी दी। जिसके बाद मायके वाले स्वजनों के साथ फुलकाहा थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के द्वारा फुलकाहा थाना में आवेदन दिया गया। दिए गए आवेदन में पीड़िता लाल देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मैंने मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी रमन कुमार पोद्दार पिता रघुनंदन पोद्दार के साथ प्रेम विवाह किया था तब मैं पति रमन कुमार पोद्दार के साथ पति पत्नी के तरह रहने लगे। इससे मुझे एक डेढ़ वर्ष की बेटी है।
करीब माह से पति एवं सास सुनीता देवी ने मिलकर मेरे उपर दबाब बनाते रहा है कि मायके से दहेज का पांच लाख रुपया एवं बाइक लाकर दो तब तुमको अच्छा तरह से रखेंगे, नहीं तो फांसी पर लटका कर या जहर मिला कर जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया मुझे नंगा कर बेल्ट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हालांकि महिला के शरीर पर कई जगहों पर जख्म का निशान है। पीड़िता ने आवेदन में कहा मेरे यह कहने पर की मेरे माता-पिता भाई गरीब है मजदूरी कर जीविका चलाते हैं। इतना सुना था कि मेरे साथ दोनों मिलकर गाली गलौज करते मारपीट की घटना को अंजाम देते रहा है। कहा की मारपीट कर घर में बंद कर दिया।
चिख पुकार सुनकर आज पड़ोस के लोगों ने घर से बाहर निकाला। उन्होंने आवेदन में कहा कि जब मायके चले गए तो 28 जुलाई को मेरे घर पर अज्ञात लोगों के साथ पहुंचकर मेरे भाई पिता एवं मां के साथ भी मारपीट किया। लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करता है बेटी को भी हत्या करना चाहता है। पिता ने बताया कि मेरे पति गलत धंधा भी करता है जिससे हम आजीज हैं। इस संदर्भ में फुलकाहा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
