बिहार

गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग: समर कैम्प में बच्चों ने दिखाया अपना कमाल

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बच्चों को गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग एवं मनोरंजन के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष में भी टेन्डर हार्ट्स इन्टरनेशनल स्कूल, अरोड़ा हाउस कैम्पस में समर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें आठ दिवसीय समर कैम्प का आज छठा दिन है।

स्कूल के निदेशक डॉ. रवि भार्गव ने बताया कि आज कैम्प का मुख्य आकर्षण अनुभवी एवं जाने माने प्रशिक्षकों जैसे आनन्द सक्सेना के द्वारा स्केटिंग, फैशन शो का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बच्चों के बीच स्केटिंग प्रतियोगिता करवाई गयी। इसमें बच्चों का चयन तीन रूप में किया गया। ग्रुप तीन से छः वर्ष के बच्चे, गु्रप में छः से दस वर्ष तक बच्चों को लिया गया। साथ ही साथ उनके आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था है। स्कूल की प्राचार्या डॉ0 जूली भार्गव ने बताया कि बच्चों के भरपूर मनोरंजन के लिए अंतराक्षी, माइंड गेम, रेन डांस, टूथ एण्ड डेयर, बच्चों के मनोरंजन के लिए भ्रमण एवं मूवी शो इत्यादि का भी प्रतिदिन आयोजन होगा।

Advertisements
Ad 1

आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के बीच स्केटिंग, सूमिंग, फैशन शो , योगा इत्यादि का आयोजन था। जिसमें आनंद सक्सेना के द्वारा बच्चों का समर कैम्प में तरह तरह के आत्म रक्षा के गुर तथा तरह तरह के सिखाये गये करतबों की झलक दिखाई जिनमें- श्रेश बंका , सक्षम वंका , स्लोक, कियारा, अचित्या, सोनाली, रनवीर समिद्वि इत्यादि ने स्केट्स में अपना अनुपम करतब दिखाया। इस कार्यक्रम में डॉ0 जुली भार्गव आनंद सक्सेना, पूनम, पम्मी, तथा अन्य शिक्षिकाओं ने अपना भरपुर सहयोग दिया।

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

error: