बिहार

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) केंद्रीय पंचायती एवं मत्स्य पालन एवं पशुपालन राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। इस मौके पर स्थानीय विधायक रत्नेश कुशवाहा भी मौजूद रहे तख्त साहिब के ग्रन्थि साहिब द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय मंत्री महोदय ने गुरु महाराज के समक्ष अरदास की गुरु महाराज नीतीश कुमार की भांति सम्राट चौधरी को भी बल और हिम्मत बक्शे ताकि बिहार के विकास के लिए कार्यशील रहे। सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल मंत्री को गुरबाणी और सिख इतिहास का भी खासा ज्ञान है। उन्होंने बताया कि तख्त पटना साहिब से निकली जागृति यात्रा में भी माननीय मंत्री ने भरपूर सहयोग दिया था और संगत का शानदार स्वागत किया था।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: