बिहार

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रामदेव महतो सभागार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय सभागार के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में रामदेव महतो सभागार की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभागार के व्यापक जीर्णोद्धार एवं आधारभूत संरचना के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक एवं पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में सभागार को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक स्वरूप देने, सुविधाओं के विस्तार तथा भवन के समग्र विकास को लेकर विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान विधायक रत्नेश कुशवाहा ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जेपी आंदोलन के अग्रणी सेनानी स्वर्गीय रामदेव महतो तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय घसीटा राम के सम्मान में सभागार परिसर में उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समर्पण की प्रेरणा मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सामाजिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ युवाओं को महान विभूतियों के आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: