बिहार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का आधारशिला रखा

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि देश के सभी जिलों में 1000 करोड़ की राशि से अगले 5 वर्षों में हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। पटना एम्स में आईसीयू में बेड की कमी के चलते हैं मरीजों की भर्ती में होने वाली दिक्कतों व परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार जल्दी पटना में आसीयू ई एम आई आर सीटी स्कैन अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य क्षेत्र में हर तरह की जरूरी संसाधनों को सरकार पटना एम्स में उपलब्ध कराएगी ताकि बिहार के मरीजों को किसी भी परिस्थिति में पटना से दिल्ली जाकर इलाज न करना पड़े। उन्होंने बिहार के महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि पटना में ज्ञान व गंगा दोनों का दर्शन करने का अनुभव प्राप्त होता है। गौतम बुध चाणक्य चंद्रगुप्त की धरती पर मेडिकल की पढ़ाई पूरा कर युवा चिकित्सक रिसर्चर ऐसा भारत का निर्माण की नींव रखेंगे जो पूरी दुनिया में एक मिसाल के रूप में साबित होगा। विकास मंत्री ने कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है । उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाली अब दूर होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक वृहत योजना बनाया है । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर उनके खाने-पीने और अनाज की पूरी व्यवस्था कर रखी थी । केंद्रीय मंत्री रविवार को पटना एम्स में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि भारत के आयुष्मान कार्ड योजना से गरीबों को स्वास्थ्य में काफी सुविधाएं मिली है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री ने पटना एम्स में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने आवासीय परिसर पटना एम्स, एम्स पटना के शैक्षणिक खंड एवं एम्स पटना के नए सभागार का लोकार्पण किया। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सांसद डॉ संजय जायसवाल पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, मुख्य सचिव बिहार आमिर सुबहानी ,एम्स पटना के निदेशक डॉ सौरव वार्ष्णेय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह समेत केंद्र और बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी पटना एम्स के तमाम फैकल्टी मौजूद रहे।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: