बिहार

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना में सोमवार को “यात्री सुविधा दिवस 2026” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्री सुविधा, सेवा उत्कृष्टता, सांस्कृतिक सहभागिता एवं हितधारकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत हवाई अड्डे के सभी हितधारकों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। इस दौरान आगमन एवं प्रस्थान क्षेत्रों में यात्रियों का टीका-चंदन एवं स्वागत किट देकर अभिनंदन किया गया। वहीं टर्मिनल भवन के बाहर सेल्फी बूथ भी स्थापित किए गए, जहां यात्रियों और आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दिनभर चले कार्यक्रम के तहत टर्मिनल भवन के भीतर सांस्कृतिक एवं लोक-नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। साथ ही स्थानीय व्यंजनों, कला एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाकर यात्रियों को बिहार की सांस्कृतिक पहचान से रूबरू कराया गया। यात्रियों की राय जानने के लिए टर्मिनल भवन में फीडबैक वॉल स्थापित की गई, जहां यात्रियों ने हवाई अड्डे की सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर यात्रियों एवं संविदा कर्मचारियों के लिए रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर तथा नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हवाई अड्डा परिसर के सिटी साइड क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा आगमन यात्रियों को पौधों का वितरण किया गया। युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्रों को करियर काउंसलिंग एवं हवाई अड्डा भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें विमानन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर अवसरों की जानकारी मिल सकी।

कार्यक्रम के दौरान विमानन क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों एवं हवाई अड्डे के हाउसकीपिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हवाई अड्डा निदेशक ने कहा कि जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने तथा यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: